St. Elmo's Fire
हाल ही में कॉलेज से ग्रेजुएट हुए सात दोस्त कैरियर और प्रतिबद्धता के मसलों का सामना करते हुए वास्तविक दुनिया में अपना स्थान खोज रहे हैं। लैज़्ली और एलेक (एली शीडी और जड नेल्सन) एक बिखरते रोमांस को बचाने की कोशिश करते हैं। लजीली कुंआरी वैंडी (मेयर विनिंघम) एक अनिच्छुक पिता/पति बिली (रॉब लो) के लिए प्यार छिपाती है, जो अभी भी लक्ष्यों को खोज रहा है। केविन (एंड्रयू मैककार्थी) एक सनकी लेखक है जो प्यार से चिढ़ता है जब तक कि उसे अहसास नहीं होता कि वो अपने सबसे अच्छे दोस्त की प्रेमिका से प्यार करने लगा है। क़ानून का छात्र किर्बो (एमीलियो एस्टेवेज़) जुनून के साथ एक बड़ी उम्र की औरत के पीछे लगा है। ख़ूबसूरत, मनोरोगी जूल्स (डेमी मूर) तीव्र गति के जीवन की मार्मिक तस्वीर उकेरती है। उनके स्थानीय अड्डे सेंट एल्मो की पृष्ठभूमि में वो एक दूसरे को इस तरह बचाते, धोखा देते और प्यार करते हैं जैसा बस क़रीबी दोस्त ही कर सकते हैं।
- 44%
