Spider-Man 2
बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा देने वाली, मार्वेल कॉमिक्स के उत्कृष्ट हीरो पर आधारित स्पाइडरमैन श्रृंखला में नवीनतम कड़ी स्पाइडरमैन 2 में टोबी मैग्वायर ने नर्ममिज़ाज पीटर पार्कर के रूप में वापसी की है, जो एक कॉलेज छात्र और मुजरिमों से लड़ने वाले सुपरमानव की अपनी दोहरी भूमिका के बीच नाज़ुक से संतुलन को स्थापित करने के लिए संघर्षरत है। पीटर की ज़िंदगी तब और भी जटिल हो जाती है जब उसका सामना एक नए ख़तरनाक प्रतिद्वंद्वी, बुद्धिमान ऑटो ऑक्टेवियस (एल्फ़्रेड मोलीना) से होता है जिसका सनकी और बहु-स्पर्श तंतुधारी “डॉक ऑक” के रूप में पुनरावतार हुआ है। जब डॉक ऑक एमजे (कर्स्टेन डंस्ट) को अग़वा करता है तो स्पाइडरमैन को एक बार फिर से सक्रिय होना पड़ता है, और एडवेंचर असाधारण रोमांच की नई ऊंचाइयों को छू लेता है।