Sniper 2
टॉम बेरेंजर (ट्रेनिंग डे, द बिग चिल) और बोकीम वुडबाइन (द बिग हिट, द रॉक) इतिहास के सबसे गहन और विस्फोटक एक्शन रोमांचों में से एक के अनुक्रम में डैन बटलर, लिंडेन एशबी और एरिका मारोज़ान के साथ काम करते हैं! सार्जेंट थॉमस बैकेट (बेरेंजर) लौट आया है - और इस बार बाल्कन में एक आत्महत्या मिशन पर उसका साथी है बी. जे. कोल (वुडबाइन) नाम का सज़ाए-मौत पा चुका क़ैदी। उनका लक्ष्यः एक दुष्ट जनरल जिस पर इल्ज़ाम है कि वो “नो मैन्स लैंड” के नाम से ज्ञात एक इलाक़े में चोरी-छिपे मारो-और-भागो जातीय नरसंहार का नेतृत्व कर रहा है। लेकिन जब बैकेट को पता चलता है कि सरकार उसे एक बड़े मिशन में प्यादे की तरह इस्तेमाल कर रही है, तो लाशों की गिनती बढ़ जाती है और हर तरफ़ गोलियों की बौछार होने लगती है!
