Shampoo
शैंपू एक गतिशील, सितारों से भरपूर बेडरूम स्वांग है जो 1960 के दशक के बाद के वर्षों के पतनोन्मुख, यौन-उन्मुक्त लॉस एंजिलेस में स्थापित है। अकेडेमी अवॉर्ड® विजेता वॉरेन बीटी (1982 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, रैड्स) और रॉबर्ट टाउन (चाइनाटाउन) द्वारा लिखित, और हैल एश्बी (बींग देअर) द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को चार अकेडेमी अवॉर्ड्स® के लिए नामांकित किया गया था और इसे अमेरिकन फ़िल्म इंस्टीट्यूट की 100 सबसे मज़ेदार फ़िल्मों में चुना गया है। जॉर्ज एल.ए. के सबसे ज़्यादा वांछित आदमियों में से है, बेवर्ली हिल्स का हेयरड्रेसर जो अपने सारे क्लायंट्स को पहले से ज़्यादा बेहतर दिखाता और महसूस करवाता है। अपनी गर्लफ़्रेंड (गोल्डी हॉन) द्वारा अपना सैलून खोलने के लिए प्रोत्साहित किए जाने पर जॉर्ज एक रूढ़िवादी व्यापारी लैस्टर (जैक वॉर्डेन) से वित्तीय मदद मांगने जाता है। लैस्टर को जानकारी नहीं कि जॉर्ज उसकी पत्नी (ली ग्रांट), उसकी रखैल (जूली क्रिस्टी) और उसकी किशोर बेटी (कैरी फ़िशर) के साथ सो रहा है। क्या जॉर्ज प्रलोभन को छोड़ कर जिल के साथ बस सकता है या वो और भी ज़्यादा निंदनीय प्रसंगों में उलझ जाएगा?
- 75%
