Secret Window
अकेडेमी अवार्ड® नामित जॉनी डैप (2003 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियनः द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल) ने जॉन टरटूरो, मारियो बैलो, अकेडेमी अवार्ड® विजेता टिमोथी हटन (1981 सर्वश्रेष्ठ समर्थन अभिनेता, ऑर्डिनरी पीपुल) और चार्ल्स एस. डटन जैसे उच्चस्तरीय कलाकारों द्वारा अभिनीत एक्शन/सस्पेंस रोमांच में अपना सबसे जानदार अभिनय पेश किया है। अपनी पत्नी (बैलो) से कड़वाहट भरे अलगाव के बाद, मशहूर रहस्य लेखक मॉर्ट रेनी (डैप) अपने सुदूर झील किनारे के घर में अप्रत्याशित रूप से जॉन शूटर (टरटूरो) नाम के एक ख़तरनाक अजनबी से मिलता है। ये दावा करते हुए कि रेनी ने उसकी लघु कथा चुराई है, पगला शूटर इंसाफ की मांग करता है। जब शूटर की मांगें धमकियों - और फिर हत्या - में बदल जाती हैं, तो रेनी एक प्राइवेट डिटेक्टिव (डटन) से मदद मांगता है। लेकिन जब कोई भी चीज़ ख़तरे को क़ाबू से बाहर होने से नहीं रोक पाती है, तो रेनी को लगता है कि वो किसी भी व्यक्ति या चीज़ पर भरोसा नहीं कर सकता। पैनिक रूम के लेखक डेविड कोएप द्वारा एक चौंका देने वाला मनोवैज्ञानिक रोमांच।
- 46%
