Resident Evil: Retribution
अंब्रैला कॉरपोरेशन का घातक टी-वायरस दुनिया भर में फैलता जा रहा है, और साधारण लोगों को ज़ॉम्बियों के लश्करों में बदलता जा रहा है। नेस्तो-नाबूद होने की ओर बढ़ती मानवजाति के पास बस एक ही उम्मीद हैः एलिस (मिला जोवोविच)। वो एक मिशन पर है, और शहरों और महाद्वीपों में लड़ती हुई आगे बढ़ रही है, सब अंब्रैला की प्रमुख रिसर्च प्रयोगशाला में। पुराने दोस्त नए दुश्मन बन जाते हैं जब वो बच निकलने के लिए लड़ती है और उसे पता चलता है कि जिन चीज़ों पर वो विश्वास करती थी शायद वो सच भी न हों।
