Quarantine
जब एक समाचार दल एक बहादुर अग्नि-शमन टीम का पीछा करने का फ़ैसला करता है, तो उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं होता है कि उस रात वो मदद के लिए जिस पहले बुलावे पर कार्रवाई करेंगे, वो उनके लिए आख़री साबित हो सकता है। अब वो सरकार द्वारा सीलबंद एक अपार्टमेंट परिसर में फंस गए हैं। बचने का कोई रास्ता नहीं है, और वो ख़ुद को भयभीत निवासियों से घिरा पाते हैं जो एक घातक परिवर्ती वायरस से संक्रमित हैं। इसके बाद जो कुछ होता है वो बस उस फ़ुटेज से पता चलता है जो वो अपने पीछे छोड़ गए हैं।
