Premium Rush
न्यूयॉर्क के फुर्तीले और आक्रामक साइकिल संदेशवाहकों में से एक विली (जॉज़ेफ गॉर्डन-लैविट) के लिए तेज़ रफ़्तार कारों, उन्मत्त टैक्सी ड्राइवरों और अस्सी लाख सनकी पैदल यात्रियों से बचना दिन भर का काम है। बिना ब्रेक वाली सुपर लाइटवेट, सिंगल-गियर बाइक फ़िक्सी पर सवारी करना एक विशेषज्ञ के ही बस की बात है या उन सवारों के बस की जो कुशल साइकिलसवार होने के साथ हर बार ट्रैफ़िक में जाने पर अपनी जान जोखिम में डालने लायक़ ख़ब्ती भी हैं। लेकिन उस आदमी को भी जो अपनी ज़िंदगी को ख़तरे में डालने का आदी है, उससे ज़्यादा का सामना होने वाला है जितने का वो आदी है, जब उसका दिन का आख़री लिफ़ाफ़ा - एक सामान्य “प्रीमियम रश” दौड़ - मैनहटन की सड़कों पर ज़िंदगी और मौत के पीछे में बदल जाता है। माइकल शैनन, डानिया रैमिरेज़ और जेमी चंग द्वारा भी अभिनीत।
