Pistol Whipped
इस कर्कश, बेरोकटोक एक्शन फ़िल्म में स्टीवन सीगल ने जुआ खेलने की समस्या और क़र्ज़ के पहाड़ से जूझ रहे एक शक्तिशाली भूतपूर्व पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। जब एक रहस्यमयी आदमी शहर के सबसे बदनाम गैंग्स्टरों की हत्या करने के बदले में मैट (सीगल) के सारे क़र्ज़ चुकाने का प्रस्ताव रखता है, तो मैट एक ऐसा फ़ैसला लेता है जो उसकी ज़िंदगी बदल डालेगा? हमेशा के लिए। जो एकमात्र आदमी मैट के साथ है, वो उसकी पूर्व-पत्नी का पति है जिसके पास उसकी बेटी का भी क़ानूनी संरक्षण है। इससे भी बदतर ये कि मैट की बहुत ज़्यादा शराब पीने और जुआ खेलने की आदत एक अच्छा बाप बनने की उसकी कोशिशों को लगातार बर्बाद कर रही है। मैट को एक नई शुरुआत करने का मौक़ा मिलता है जब एक रहस्यमयी बूढ़ा आदमी उसके जुए के सारे क़र्ज़ ख़रीद लेता है। लेकिन बदले में उसे पूरी वफ़ादारी का वादा करना होगा और शहर के सबस बदनाम अपराधियों को मारने के लिए अपनी पूरी प्रतिभा का इस्तेमाल करना होगा। मैट को अंडरवर्ल्ड की राजनीति को समझना होगा और भाड़े के हत्यारे की अपनी भूमिका के साथ जूझना होगा। जल्दी ही उसे अहसास होता है कि वास्तविकता उससे कहीं अधिक है जो दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे उसकी नई दुनिया के दबाव उसे चारों तरफ़ से घेरते हैं, उसे वो मुक्ति प्राप्त हो जाती है जिसकी वो तलाश में है।
