Pan
निर्देशक जो राइट लाते हैं "Pan" एक लाइव-एक्शन फ़िल्म जिसमें जे.एम. बैरी द्वारा रचे प्रिय किरदारों की शुरुआत की पूरी तरह से मूल रोमांचक पेशकश है। पीटर एक बारह-वर्षीय शरारती लड़का है जिसमें अदम्य विद्रोही भाव है, पर अंधकारमय लंदन अनाथालय में जहां उसकी पूरी ज़िंदगी बीती है ये गुण बेकार हैं। फिर एक असाधारण रात को पीटर अनाथालय से नेवरलैंड की समुद्री डाकू, योद्धाओं और परियों की विलक्षण दुनिया में खींचा जाता है। वहां पर अपनी मां के राज़ उजागर करने की कोशिश में जोकि उसे अनाथालय में बहुत समय पहले छोड़ गई थीं उसे अनूठे रोमांच मिलते हैं और ज़िंदगी-और-मौत की लड़ाइयां मिलती हैं, और इस जादुई जगह पर उसकी असली जगह है। योद्धा टाइगर लिली और जेम्स हुक नामक एक नए दोस्त के साथ मिलकर पीटर को क्रूर समुद्री डाकू ब्लैकबियर्ड को हराना होगा नेवरलैंड को बचाने और अपनी सच्ची नियती को खोजने – यानि हमेशा पीटर पैन नामक नायक के रूप में जाने जाने के लिए।
