One Direction: This Is Us
वन डाइरेक्शन: दिस इज़ अस टूर के लिए निकले इस विश्व भर में फैले अद्भुत संगीत के ग्रुप की ज़िंदगी का ख़ूबसूरत और अंतरंग संपूर्ण नज़रिया पेश करती है। हैरतअंगेज़ लाइव कंसर्ट की फ़ुटेज से गुथी ये प्रेरणास्पद फ़िचर फ़िल्म नायल, ज़ैन, लियम, हैरी और लुई द्वारा छोटे शहरों की साधारण सी शुरुआत और एक्स-फ़ैक्टर पर मुक़ाबले से होते हुए दुनिया को जीतने और लंदन के मशहूर ओ2 एरीना में कार्यक्रम पेश करके शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने की कहानी बयान करती है। ख़ुद लड़कों की ज़बानी इसे सुनें और अपनी आंखों से देखें कि वन डाइरेक्शन होना वास्तव में क्या है। ये मॉर्गन स्परलॉक (सुपर साइज़ मी) द्वारा निर्देशित और साइमन कॉवेल, एडम मिलानो, स्परलॉक और बेन विंस्टन द्वारा निर्मित है।