Oliver's Story
प्रेम कहानी का सिलसिला जारी है। एरिच सेगल द्वारा लिखित लव स्टोरी के अनुवर्ती उपन्यास पर आधारित फ़िल्म ओलिवर्स स्टोरी में रेयान ओ’नील ओलिवर बैरेट चतुर्थ के रूप में वापस लौटे हैं। कैंडिस बरजन (टीवी की मर्फी ब्राउन) मारसी बोनविट की भूमिका में बहुत आकर्षक दिखी हैं। मारसी ऐसी महिला है जिसने अपना करियर बनाने के लिए हाल ही में अपने पति को तलाक दे दिया है। इन दोनों की जोड़ी खूब जमती है। दोनों अमीर हैं, खूबसूरत हैं और आत्मनिर्भर हैं। लेकिन दोनों ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की वचनबद्धता में नहीं पड़ना चाहते। मारसी से सम्बन्ध जुड़ने के बाद ओलिवर को ज़िन्दगी रंगीन लगने लगती है और एक नई प्रेम कहानी की संभावना पैदा होती है।
- 22%
