Midnight Express
ब्रैड डेविस (द प्लेयर, चैरियट्स ऑफ़ फ़ायर) और जॉन हर्ट (कॉनटेक्ट, ऐलियन) दिखे हैं इस दिलचस्प सच्ची घटना पर आधारित एक जवान अमरीकी की तुर्की जेल में बिताए भयानक पल और उसका आज़ादी के लिए अविस्मरणीय सफ़र की कहानी में। इस्तानबुल से हशीश ले जाने के जूर्म में पकड़े जाने के बाद, अमरीकी कॉलेज का विद्यार्थी बिली हैज़ (डेविस) को शहर के सबसे निर्दयी जेल में डाल दिया जाता है। चार साल का ज़ुल्म और अमानुषिक हालातों में रहने के बावजूद, बिली को राहत नहीं मिलती क्योंकि उसकी पैरोल नामंज़ूर हो जाती है। अंदरी ताकत और अपने एक साथी (हर्ट) की मदद से वो मिडनाइट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ता है... इस नर्क से भागने के लिए।
