Men In Black 3
मेन इन ब्लैक 3 में एजेंट जे (विल स्मिथ) और के (टॉमी ली जोन्स) वापस आए हैं... समय में। जे के पास मेन इन ब्लैक के साथ अपने पंद्रह वर्षों की कुछ अबोध्य बातें हैं, लेकिन कोई भी चीज़, परग्रही तक नहीं, उसे इतना परेशान नहीं करती जितना कि उसका शुष्क, और अल्पभाषी पार्टनर। जब के की ज़िंदगी और पृथ्वी का भाग्य दांव पर लगते हैं तो हालात को सही करने के लिए एजेंट जे को समय में वापस जाना होगा। जे पाता है कि दुनिया के ऐसे राज़ भी हैं जो के उसे कभी नहीं बताएगा - वो राज़ जो तब सामने आएंगे जब वो अपने पार्टनर, एजेंसी और मानवजाति के भविष्य को बचाने के लिए युवा एजेंट के (जॉश ब्रोलिन) के साथ टीम बनाएगा।