Mackenna's Gold
इस दर्शनीय वाइल्ड वैस्ट एडवेंचर में ग्रेगरी पैक और उमर शरीफ़ एक मशहूर ख़ज़ाने को ढूंढ़ने के लिए लड़ते हैं। 1870 के दशक में एरिज़ोना टैरिटरी में, मार्शल सैम मैकेना (पैक) एकमात्र जीवित व्यक्ति है जो शानदार ''कैनन डेल ओरो'' के टेढ़े-मेढ़े रास्ते के बारे में जानता है। सफ़र के दौरान, मैकेना को एक क्रूर मैक्सिकी लुटेरा कोलोराडो (शरीफ़) पकड़ लेता है जो बहुत समय से उसकी मौत का इच्छुक है। लेकिन अगर इस ख़तरनाक गैंग को मैकेना के साथ खोए हुए ख़ज़ाने तक जाना है, तो कोलोराडो को उसे ज़िंदा रखना होगा। रास्ते में, मैकेना और अपराधी गैंग के साथ भगोड़े सैनिक, प्रतिशोधपूर्ण इंडियन, बेरहम हत्यारे और ''शहर के संभ्रांत लोग'' भी मिल जाते हैं। स्वर्ण घाटी के नज़दीक पहुंचते-पहुंचते, मैकेना के अलावा वो सभी एक अचानक बुख़ार - सोने के नंगे लालच - का शिकार हो जाते हैं। मैकेनाज़ गोल्ड सबसे रोमांचक वैस्टर्न फ़िल्मों में से एक है।
- 20%
