London
यह एक पेचिदा और सनकी प्यार की कहानी है सिड (क्रिस इवान्स), 20 साल का अमीर बिगडैल लड़का जिसकी ज़िंदगी का कोई लक्ष्य नहीं। नशे में धूत जब वो होश में आता है तो पाता है कि उसकी प्रेमिका लंडन(जेसिका बैल) उससे हमेसा के लिए जुदा होने वाली है। उसकी पूर्व प्रेमिका न्यू यॉर्क छोड़ लॉस ऐंजलिस जाने वाली है। सिड के पास एक मौका है उसे वापस पाने का, रात में होने वाली बिदाई वाली पार्टी में। सिड कोकेन का नशा कर पार्टी में जाता है बेटमेन (जेसन स्टेथम) के साथ, जो एक युवा बैंकर है और अंशकालिक नशा बेचने वाला दलाल जिससे वो हाल ही में मिला था। पूरी शाम वो समय-समय पर बाथरूम में जाकर नशा करता है-हम देखते हैं कि सिड की परेशानी उसकी प्रेमिका से बिगड़ते रिशते से कई ज़्यादा बड़ी है। क्या उम्मीद की कोई किरण है?
