Jack Ryan: Shadow Recruit
""एक एक्शन नायक का पुनर्जन्म!"* कहना है श्रेष्ठ समालोचकों का टॉम क्लैंसी के प्रत्ष्ठित नायक जैक रायन के उद्भव की इस "गहन, उत्तेजक" कहानी के बारे में। अविरत रोमांच से पूर्ण कहानी जब सीआईए रंगरूट रायन (क्रिस पाइन) फँसता है एक रहस्यमयी सरकारी गुप्तचर (अकादमी पुरस्कार विजेता केविन कॉस्नर), अपनी भोली प्रेमिका (किएरा नाईट्ली) और निर्भीक रूसी सत्ता दलाल (केनेथ ब्रैनैघ) के बीच बुने साजिश और चारवृत्ति के जाल में। युनाइटेड स्टेट्स को एक भयानक आतंकवादी हमले से बचाने के लिए जैक को बनना होगा एक सैनिक से विश्लेषक से सक्रिय गुप्तचर। इस "कड़े, तनावपूर्ण और शानदार" सफ़र में कभी इससे ऊँचा दांव नहीं लगा। * स्कॉट मैन्ट्स, एक्सस हॉलिवुड. **बिल ब्रेगोली, सीबीएस रेडियो न्यूज़"
