Inside Job
बेहतरीन दस्तावेज़ी फ़िल्म के लिए, अकेडेमी अवार्ड® विजेता, इन्साइड जॉब चार्ल्स फ़र्ग्युसन द्वारा निर्देशित, पहली फ़िल्म है जो 2008 के आर्थिक संकट के पीछे के सनसनीख़ेज़ सच को उजागर करती है। 20 ट्रिलियन डॉलर्स से ज़्यादा की क़ीमत पर, वैश्विक वित्तीय मंदी के परिणामस्वरूप, लाखों लोगों ने अपने घर और नौकरियां गंवा दी थीं। गहन रिसर्च और वित्त क्षेत्र की बड़ी अंदरूनी हस्तियों, नेताओं और पत्रकारों से साक्षात्कारों के ज़रिए, इन्साइड जॉब एक कपटपूर्ण उद्योग के उत्थान को खोजती है और विनाशकारी संबंधों को उद्घाटित करती है जिन्होंने राजनीति, विनियमन और शिक्षा को भ्रष्ट कर दिया है।
