I Spy
सुपरस्टार एडी मर्फ़ी (द नटी प्रोफ़ेसर) ओवेन विल्सन (ज़ूलैंडर, बिहाइंड एनेमी लाइन्स) के साथ मिलकर एक मज़ेदार, एक्शन से भरी यात्रा पर निकलते हैं। फ़ैम्के जैन्सेन (एक्स-मेन, गोल्डन आई) भी एक अत्यंत सैक्सी ख़ुफ़िया एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। एक महाशक्तिशाली प्रयोगात्मक जासूसी विमान एक दुष्ट शस्त्र विक्रेता द्वारा चुरा लिया जाता है और एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी को दिया जाने वाला है। अमरीकी सरकार विमान को वापस लाने के लिए घमंडी बॉक्सिंग स्टार (मर्फ़ी) को एक शिष्ट स्पेशल एजेंट (विल्सन) के साथ एक ख़तरनाक और बेहद ख़ुफ़िया मिशन पर भेजती है। आधुनिकतम हाई टैक यंत्रों और बहुत ज़्यादा अहं से लैस ये विचित्र जोड़ा दुनिया को बचा सकता है - बस अगर दोनों में बन जाए।
