Hudson Hawk
अब तक की सबसे मज़ेदार एक्शन/एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्मों में शुमार इस फ़िल्म में ब्रूस विलिस, डैनी आइलो, एंडी मैकडॉवेल और सैंड्रा बर्नहार्ड ने भूमिकाएं निभाई हैं। विलिस दुनिया का सबसे मशहूर चोर एडी ''द हॉक'' हॉकिन्स बने हैं, जो दस साल जेल में रहने के बाद सुधरने के लिए तैयार है। लेकिन हॉक के लिए ये आसान नहीं होने वाला। अपराध जगत और सी.आई.ए. ने एडी और उसके पार्टनर (आइलो) को ब्लैकमेल करके दुनिया के सबसे ज़्यादा सुरक्षा वाले म्यूज़ियम से दा विंची के तीन शाहकार चोरी करवाने की साज़िश रची है। सरल सा सुनाई देता है, है ना? ग़लत! चीज़ों को चुराने की कोशिश करते हुए हॉक को एक ख़ूबसूरत मगर स्कीत्ज़ोफ़्रेनिया की शिकार नन (मैकडॉवेल) से प्यार हो जाता है, और लालची और ताक़तवर मिनर्वा और डार्विन मेफ़्लॉवर बुरी तरह उसके पीछे पड़ जाते हैं जिन्हें दुनिया की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की अपनी घटिया साज़िश के भाग के रूप में वो कलाकृतियां चाहिए। ज़बर्दस्त एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म में हंसोढ़ हॉक दुनिया को बचाता है, लड़की को पाता है, और जीतता है।
