Hotstepper
एक हैरतअंगेज़ भूमिगत स्ट्रीट डांसर डीजे (कोलंबस शॉर्ट) ख़ूबसूरत सहपाठी एप्रिल (मेगन गुड) के जादू में बंधने से पहले एक दिन भी कभी कॉलेज नहीं गया है। ख़र्च चलाने के लिए माली के रूप में काम करने वाला डीजे कैंपस के अमीर छात्रों के बीच फ़िट नहीं हो पाता है, लेकिन एक चीज़ उसका ध्यान खींचती है - प्रतिद्वंद्वी फ़्रैटर्निटी प्रतियोगिताएं जिन्हें “स्टैपिंग” के नाम से जाना जाता है। एप्रिल की मदद से डीजे फ़्रैटर्निटीज़ के पीछे की विरासत और धरोहर के बारे में जानता है और उसमें शामिल होने का फ़ैसला करता है। अब एक अधिकृत स्टैप ग्रुप का हिस्सा बनकर, डीजे को रिहर्सलों, काम और स्कूल के बीच संतुलन बिठाना है, और साथ ही अपने सपनों की राजकुमारी का दिल भी जीतना है। नेशनल स्टैप चैपिंयनशिप के क़रीब आने के साथ ही डीजे को व्यक्तिगत रूप से डांस करना छोड़ना और एक टीम के रूप में स्टैप करना सीखना होगा।