Five Easy Pieces
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (1970) के लिए अकेडमी अवार्ड®-नामांकित जैक निकोलसन ने निर्देशक बॉब रैफ़ेलसन की मशहूर फ़िल्म फ़ाइव ईज़ी पीसेज़ में बेमिसाल अदाकारी की है। एक बुद्धिजीवी, संपन्न परिवार के उत्कृष्ट, क्लासिकल पियानोवादक होते हुए भी रॉबर्ट डूपिया (निकोलसन) ने नौकरियां और लड़कियां बदलते हुए अपना कैरियर बनाया है। इस समय एक तेल के मैदान में काम करते हुए डूपिया अपना ज़्यादातर ख़ाली समय बीयर पीने, पोकर खेलने और अपनी सैक्सी लेकिन नासमझ गर्लफ़्रेंड रेयैट (कैरेन ब्लैक) के साथ अप्रतिबद्ध रहते हुए बिताता है। लेकिन जब उसे अपने मरणासन्न पिता के पास बुलाया जाता है तो डूपिया रेयैट के साथ घर लौटता है जहां वो एक विवेकी औरत (सूज़न एन्सपैच) से मिलता और उससे प्रेम करने लगता है। अब अपनी टकराव भरी जीवनशैलियों में फंसे क़ाबिल मगर परेशानहाल डूपिया को उन मुद्दों का सामना करना पड़ता है जो उसकी ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल देंगे। असाधारण रूप से साधारण, मगर अपने समय की सबसे ज़्यादा जटिल और दिलचस्प फ़िल्मों में रही फ़ाइव ईज़ी पीसेज़ सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए 1970 के अकेडमी अवार्ड® में नामांकित हुई थी जबकि ब्लैक ने अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार के लिए 1970 का न्यूयॉर्क फ़िल्म क्रिटिक्स पुरस्कार जीता था।
