Finding Forrester
जमाल वॉलेस (रॉबर्ट ब्राउन) ब्रौंक्स के एक अंदरूनी-शहर का बच्चा है जो बास्केटबॉल में निपुण है और लेखन में प्रतिभाशाली है। हमेशा सी ग्रेड छात्र रहने वाला जमाल न्यूयॉर्क के एक प्रतिष्ठित प्रैप स्कूल की नज़रों में आता है जब वो अपनी मानकीकृत परीक्षाओं में बहुत अच्छे अंक लाता है। अपने नए स्कूल में जमाल को बहुत काम दिया जाता है लेकिन वो और स्कूल दोनों जानते हैं कि उनके द्वारा उसे लेने की असल वजह मैदान में उसकी योग्यता है। साथी छात्र क्लेयर (एना पैक्विन) की दोस्ती और पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता लेखक और एकांतवासी विलियम फ़ॉरेस्टर (शॉन कॉनरी) की मदद से और साहित्य के अपने कड़वाहट भरे अध्यापक द्वारा डाली गई बाधाओं को पार करते हुए जमाल मैदान के अंदर और बाहर अपने सपनों को साकार करता है। जब जमाल को फ़ॉरेस्टर द्वारा मांजा जा रहा था, तब वो पाता है कि वो बूढ़े लेखक को भी बदल रहा है, और उसे अपने अतीत का सामना करने को मजबूर कर रहा है... और भविष्य का भी।