Faster
दस साल जेल में बिताने के बाद, ड्राइवर (ड्वेन जॉनसन) को बस एक ही धुन है - उन लोगों को खोज निकालना जो उसके भाई की नृशंस हत्या के ज़िम्मेदार थे। अब जबकि वो एक भयानक उद्देश्य के साथ एक आज़ाद आदमी है, वो अपनी सूची में मौजूद सभी को ढूंढ़ने और मारने के लिए निकल पड़ता है। लेकिन उसके पीछे दो आदमी पड़े हैं जो उसे रोकने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं - एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (बिली बॉब थॉर्नटन) और एक भाड़े का हत्यारा (ओलिवर जैकसन-कोहेन) जिसे उसमें अपना एक योग्य प्रतिद्वंद्वी मिल जाता है। अब, शिकारी शिकार भी है।
