Elysium
साल 2154 में, दो वर्गों में लोग बटे हुए थे: बेहद अमीर, जो साफ़-सुथरे आदम-निर्मित स्पेस-स्टेशन एलीज़ियम में रहते हैं और बाक़ी, जो अधिक आबादी वाली बरबाद पड़ी धरती पर। सेक्रेटरी डेलाकोर्ट(जोडी फ़ॉस्टर) एलीज़ियम के नागरिकों की ऐशो आराम भरी ज़िंदगी को बचाए रखने के लिए कुछ भी कर गुज़रेगी - पर इससे धरती के लोग वहां घुसने कि हर मुमकिन कोशिश करने से बाज़ नहीं आते। मैक्स(मैट डैमन) एक जान लेवा मिशन करने के लिए मान जाता है, जिससे शायद इन दो असमान संसारों में समानता आ सके।
