Dead Again
ऑस्कर में नामांकन प्राप्त करने वाले केनेथ ब्राना (हेनरी पंचम) और ऑस्कर विजेता एमा थॉमसन (हॉवर्ड्स एंड) ने रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं से भरी इस फ़िल्म में जबरदस्त अभिनय किया है। माइक चर्च (ब्राना) एल. ए. एक प्रकार का गुप्तचर है जो बुद्धिमानी भरे चुटकुले सुनाता रहता है और लापता व्यक्तियों का पता लगाता है। लेकिन जब चर्च को एक खूबसूरत महिला, जो कमजोर याददाश्त और दिल दहला देने वाले दुःस्वप्नों की शिकार है, की मदद का काम मिलता है तो वह परेशान हो जाता है। तभी पुरातन वस्तुओं के एक व्यापारी और एक हिप्नोटिस्ट (डेरेक जैकोबी) चर्च के समक्ष एक बड़े रहस्य का खुलासा करते हैं कि दुःस्वप्नों के तार विश्वविख्यात पियानोवादक मार्गरेट स्ट्रॉस, जिसकी हत्या 1948 में हुई थी और हत्या का आरोप उसके संगीतकार पति पर लगा था, की मौत के बाद की ज़िन्दगी से जुड़े हो सकते हैं। स्पेलबाउंड और रेबेका की उदात्त परंपरा के अनुरूप ही डेड अगेन भी “एक मनोरंजक शैली को एक नया रूप देती है” (टॉम जकोब्स, लॉस एन्जेल्स डेली न्यूज़)। इसमें एंडी गार्सिया भी एक प्रमुख भूमिका में हैं।
