Catch and Release
ग्रे व्हीलर का सब कुछ खो गया है। लेकिन ये उसके साथ होने वाली बेहतरीन चीज़ भी हो सकती है। अपने मंगेतर की मृत्यु के बाद ग्रे (जेनिफ़र गार्नर) अपने स्वर्गीय प्रेमी के बहुत अच्छे दोस्तों के साथ रहने लगती है। सैम (केविन स्मिथ) और डेनिस (सैम जैगर) ग्रे को ख़ुश रखने की भरपूर कोशिश करते हैं, लेकिन फ़्रिट्ज़ (टिमोथी ओलीफ़ैंट) को जैसे कोई परवाह ही नहीं होती। लेकिन जब ग्रे फ़्रिट्ज़ के सुरक्षा आवरण को तोड़ देती है, तो उसे समझ में आता है कि उसका मंगेतर उसके बारे में इतनी अच्छी धारणा क्यों रखता था। जब वो ज़्यादा समय एक साथ गुज़ारते हैं तो ग्रे को अहसास होता है कि प्यार की उसकी संभावनाएं उसके मंगेतर के साथ ही ख़त्म नहीं हो गईं। लेकिन जब कुछ अप्रत्याशित मेहमान उनके यहां आते हैं तो उसके सारे नए दोस्त ग्रे को ये अहसास कराने का ज़िम्मा लेते हैं कि ज़िंदगी भोंडी हो सकती है पर प्यार कहीं ज़्यादा भोंडा है।
