Black Rain
निर्देशक रिडली स्कॉट की आपराधिक रोमांच से भरी इस फिल्म में माइकल डगलस न्यूयॉर्क के जासूस माइक कोंकिन, जिसके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो रही है, की भूमिका में हैं। जब भाड़े का हत्यारा साटो (युसकू मत्सुदा) न्यूयॉर्क में दो अमेरिकी गुंडों की हत्या कर देता है, तो उसे मुकदमे के लिए कोंकिन और चार्ली विन्सेंट (एंडी गार्सिया) की निगरानी में ओसाका भेजा जाता है। वे गलती से साटो को गलत हाथों में सौंप देते हैं। जब गलती का पता चलता है तो वे समझ लेते हैं कि अनजान शहर में अब साटो का पता लग्न मुमकिन नहीं है। अब वे जापान के पुलिस अफ़सर मासाहिरो "मास" मासुमोटो (केन ताकाकुरा) की सेवाएं लेते हैं। मास के साथ कराओके बार में आराम फरमाते समय उन दोनों को बार गर्ल जोयस किन्ग्ल्से (केट कैप्सहा) के जारी याजुका की जानकारी मिलती है। वे साटो की खोज जारी रखते हैं और इस दौरान इन अक्खड़ तथा क़ानून तोड़ने वाले अमेरिकियों को सुसंस्कृत और अनुशासित जापानी पुलिस वालों की ओर से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब विन्सेंट की हत्या हो जाती है तब मास और कोन्किन को समझ में आता है कि जांच और सांस्कृतिक शैली के मिले-जुले हथियार से ही उन्हें सफलता मिल सकती है। भावी निर्देशक जों डी बोंट ने ओसाका शहर की अच्छाइयों और बुराइयों का बेहतरीन छायांकन किया है।
