Beverly Hills Cop II
रोमांच और एक्शन की तीव्रता एक बार पुनः वापस आ गई है। ब्रेवर्ली हिल्स कॉप के सीक्वल यानी उत्तर कथा में एडी मर्फी ने हमेशा की तरह ज़बरदस्त और शानदार अभिनय किया है। एलेक्स फोली (मर्फी) एक ऐसी जगह आ पहुंचा है जहाँ उसे नहीं होना चाहिए। वह गुप्त रूप से दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया की फैशनेबुल दुनिया में आ गया है यहाँ उसका सामना एक ऐसे गिरोह से होता है जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हथियारों की तस्करी करता है। इस गिरोह के साथ मुठभेड़ो में जमकर गोला बारूदों का इस्तेमाल होता है। मर्फी के अपराधियों का सफाया करने वाले करतबों में जज रैनहोल्ड और जॉन ऐश्टन उसकी मदद करते हैं। टॉप गन के निर्देशक जॉन स्कॉट का चुस्त निर्देशन इस तेज़ रफ़्तार फिल्म में दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
