Amistad
यह स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित अफ़्रीकी-अमरीकी इतिहास की एक प्रचीन घटना का अन्वेषण है जो 1839 के विद्रोह के बाद गुलामों के एक स्पनी जहाज एमिस्टाड पर हुई सुनवाई पर आधारित है और उस घटना से शुरू हुए पेचीदा राजनैतिक दाँव-पेचों को दर्शातe है। न्यू इंगलैंड और प्वेर्टो रीको में फ़िल्माई गई 152-मिनट की यह फ़िल्म शुरू होती है सिंगे (जामिन हन्सू) और अन्य अफ़्रीकियों द्वारा एमिस्टाड को हिंसक रूप से हथियाने वाले दृश्यों से। पकड़े जाने पर उन्हें न्यू इंगलैंड में कैद किया जाता है जहाँ भूतपूर्व गुलाम थियोडोर जोड्सन (मॉर्गन फ़्रीमन), जो विद्रोहियों को "क्रांतिकारी" मानता है, एक सम्पत्ति वकील बॉल्डविन (मैथ्यू मैकोनही) से संपर्क करता है, जो यह साबित करने की कोशिश करता है कि अफ़्रीकी "चोरी हुआ सामान" हैं क्योंकि उनका अपहरण हुआ था। पुनर्निर्वाचन उम्मीदवार, राष्ट्रपति मार्टिन वैन ब्यूरेन (नाइजेल होथोर्न) निचली अदालत का निर्णय अफ़्रीकियों के हक में बदल देते हैं। भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉन क्विन्ज़ी ऐडम्स (ऐन्थनी हॉप्किन्स) इससे दूर रहना चाहते हैं, पर जब मामला उच्चतम न्यायालय पहुँचता है, तो ऐडम्स सशक्त बचाव पेश कर हलचल मचा देते हैं। कहानी बीच-बीच में स्पेन का रुख करती है जहाँ कमउम्र रानी इज़ाबेला (ऐना पैक्विन) गुड़ियों से खेलती है; बाद में उसने सात यू.एस. राष्ट्रपतियों से एमिस्टाड मामले पर बहस की। मॉर्गन फ़्रीमन का किरदार कई ऐतिहासिक हस्तियों का मिला-जुला काल्पनिक रूप है। मूल भाषा के लिए अफ़्रीकी मेन्डे भाषा बोलते हैं, कुछ दृश्यों में उनके उपशीर्षक हैं और कुछ में नहीं।
