Along Came A Spider
जेम्स पैटरसन की बेस्टसेलर पुस्तक पर आधारित, ढेरों घुमाव वाली और मंत्रमुग्ध कर देने वाली इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में, मॉर्गन फ़्रीमेन किस द गर्ल्स के एलेक्स क्रॉस की भूमिका में फिर सामने आते हैं। अपने साथी की कठोर मृत्यु के बाद, जासूस और लेखक क्रॉस ने सेवानिवृत जीवन की शांति को स्वीकार लिया है। पर जब एक धुरंधर अपराधी (माइकल विनकॉट) ने सीनेटर की जवान बेटी का अपहरण कर लिया, एलेक्स फिर से सक्रिय हो जाते हैं। लापता लड़कियों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार, सीक्रेट सर्विस एजेंट (मोनिका पॉटर) के साथ मिलकर, एलेक्स सुरागों की टेढ़ी-मेढ़ी राह पर निकल पड़ते हैं, जो उन्हें एक आश्चर्यजनक खोज तक ले जाती है – अपहरणकर्ता को फिरौती से अधिक कुछ चाहिए... उसे सदी के अपराध का दस्तावेज़ीकरण करने के लिए एलेक्स की मदद चाहिए।
- 32%
