A Night at the Roxbury
विल फेरेल और क्रिस काटन जबरदस्त हास्य प्रसंगों से भरी हुई इस फ़िल्म में अपने हैरतअंगेज बुटाबी भाइयों को बड़े परदे पर लेकर आए हैं। ऐसा लगता है कि स्टीव (फेरेल) और डग बुटाबी (काटन) रोक्सबरी क्लब की अतिथियों की सूची में अपना नाम कभी शामिल नहीं करा पाएंगे। तभी क्लब में नियमित रूप से आने वाले उनके रोल मॉडल रिचर्ड ग्रीको (21 जम्प स्ट्रीट) की गाड़ी से उनकी छोटी सी दुर्घटना हो जाती है। मुकदमेबाजी से बचने के लिए ग्रीको उन दोनों से दोस्ती कर लेता है और उन्हें उस चकाचौध वाली दुनिया में ले जाता है जिसे वे केवल कल्पना में देखते थे। अब बुटाबी बन्धु क्लब जीवन की आकांक्षा रखने वाले व्यक्ति नहीं रहे, उनकी दुनिया बदल गई। फ़िल्म में लोनी एंडरसन, डैन हेडाया, मौली शैनन की अदाकारी है और डांस टिल यू ड्राप गाना है। कुल मिलाकर अ नाईट एट द रोक्सबरी भरपूर मनोरंजन करती है।
- 11%
