A Knight's Tale
कई वर्षों तक स्क्वायर के रूप में काम करने के बाद, सामान्य पृष्ठभूमि वाला एक जोशीला नौजवान एक नाइट का बहरूप धर लेता है और यूरोप की द्वंद्व प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा लेता है। वो और एक राजकुमारी प्यार करने लगते हैं, लेकिन वो उसके छल और सामान्य पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती है। जब नक़ली नाइट की पृष्ठभूमि की बात उजागर होती है, तो राजकुमारी के साथ उसका संबंध टूट जाता है। वो अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए संघर्ष करता है।
