नोटा
वरुण (विजय देवराकोण्डा) को न चाहते हुए भी तमिलनाड़ु के मुख्य मंत्री के पद को स्वीकारना पड़ता है जब उनके पिता (नास्सर) को जेल की सज़ा हो जाती है और उन्हें अपने मुख्य मंत्री के पद को त्यागना पड़ता है। मुख्य मंत्री बनने के बाद भी वरुण एक सामान्य जीवन जीना चाहता है पर जल्द ही उसे अपने कर्तव्यों का एहसास होता है और अपने सलाहकार महेन्द्रन (सत्यराज) की मदद से समाज और राजनीती को बदलने के लिए कदम उठता है।
