ड्रेकुला
गैरी ओल्डमन, विनोना राइडर और एन्थोनी हॉप्किंस दिखेंगे निर्देशक फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला की पुरानी ड्रैकुला दन्तकथा के नए सुंदर, मनमोहक रूप में। ब्रैम स्टोकर्स की ड्रैकुला में, कोपोला ड्रैकुला कहानी के मौलिक रूप में चले गए हैं और उस प्राचीन रोमांस के सहारे उन्होंने एक आधुनिक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है। गैरी ओल्डमन का रूपांतर दिखाया है जो बूढ़े से जवान होता है, एक आदमी से शैतान बनते देखना आश्चर्यजनक है। विनोना राइडर ने भी एक खूबसूरत जवान लड़की जो ड्रैकुला का मन ललचाती है का किरदार को बखूबी निभाया है। एन्थोनी हॉप्किंस एक नामी डॉक्टर बने हैं जो ड्रैकुला में यकीन करते हैं और उसका सामना करने की हिम्मत भी। ऐसी शानदार और प्रबल, ड्रैकुला आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। एक बार ब्रैम स्टोकर्स ड्रैकुला को देख लेंगे तो उसे भूलेंगे नहीं।
- 69%
