छोरी 2
अपनी सात साल की बेटी, इशानी अगवा हो जाने के बाद, साक्षी का सामना एक गुप्त कबीले से हो जाता है, जो अपनी प्राचीन शैतानी ताक़त को जीवित रखने के लिए मासूम बच्चियों का समर्पण कर देता है। साक्षी के पास इशानी को बचाने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, जिसमें साक्षी या तो उन अंधविश्वासी लोगों को, और उनकी घिनौनी प्रथा को नष्ट कर देगी, या फिर हमेशा के लिए अपनी बेटी के साथ अंधेरे में लुप्त हो जाएगी।
