होटल ट्रांसिलवेनिया
ड्रैकुला के आलीशान पांच सितारा रिज़ॉर्ट होटल ट्रांसिल्वेनिया में स्वागत है, जहां दैत्य और उनके परिवार आराम से रह सकते हैं और जहां इंसानों को आने की इजाज़त नहीं है। एक ख़ास वीकएंड पर, ड्रैकुला (एडम सैंडलर) ने अपने सारे क़रीबी दोस्तों - फ़्रैंकेस्टीन और उसकी पत्नी, द ममी, अदृश्य मानव, भेड़िया परिवार और अन्य - को अपनी प्यारी बेटी मैविस (सेलिना गोमेज़) की 118वीं सालगिरह के जश्न पर आमंत्रित किया है। इन मशहूर दैत्यों के लिए सारे इंतज़ाम करना ड्रैकुला के लिए कोई समस्या नहीं है, पर असली पार्टी तो तब शुरू होती है जब एक आम इंसान होटल में टपक पड़ता है और सब कुछ बदल डालता है !
