Anaconda
एनाकौंडा जेनिफ़र लोपेज़ (द वैडिंग प्लेनर), रैप सुपरस्टार आइस क्यूब (ट्रिपल एक्सः स्टेट ऑफ़ द यूनियन), अकेडेमी अवॉर्ड®-विजेता जोन वॉइट (1978 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कमिंग होम) और एरिक स्टॉल्ट्ज़ (ऑल्मोस्ट फ़ेमस) द्वारा अभिनीत एक्शन से भरपूर रोमांच है। मानवविज्ञानी स्टीव केल (स्टॉल्ट्ज़) और निर्देशक टैरी फ़्लोरीज़ (लोपेज़) के नेतृत्व में एक डॉक्युमेंट्री फ़िल्म का दल एक खोई हुई और भुलाई जा चुकी सभ्यता की तलाश में दुनिया के सबसे अलग-थलग जंगल - अमेज़न - में प्रवेश करता है। यात्रा के आरंभ में वो एक पैरागुएवासी गाइड पॉल सीरोन (वॉइट) की मदद करते हैं जो उनके अभियान में शामिल हो जाता है। लेकिन सीरोन वास्तव में एक मशहूर सांप की तलाश कर रहा शिकारी है। जब सीरोन विशाल सांप को ढूंढ़ने और मारने की अपनी कोशिश में नाव और इसके दल को हाइजैक कर लेता है, तो वो अभियान दल को ठीक उस भयानक दैत्य के रास्ते में ले आता है। तैयार हो जाएं एक भयानक और हर मिनट पर दिल दहला देने वाली रोमांचकारी यात्रा के लिए क्योंकि एनाकौंडा आपको पकड़ेगा और आपकी सांस थम जाएगी।
